खंडेला: कोटड़ी लुहारवास में दर्दनाक हादसा हुआ. हौद में डूबने से युवक की मौत हो गई. कोटड़ी लुहारवास निवासी अमन मिठारवाल की जान गई. युवक बकरी चराने निकला था,शाम को हौद में शव मिला.
छोटे भाई को हौद में चप्पल तैरती दिखी, तब हादसे का खुलासा हुआ. खुले हौद और सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठे. प्लॉट पर गेट नहीं था, हौद के चारों ओर भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी. सूचना के बाद खंडेला पुलिस मौके पर पहुंची.