मेरा व्यक्तिगत झगड़ा किसी से नहीं, विचारों में मतभेद हो सकते है... मन से कोई मतभेद नहीं, सचिन पायलट का बड़ा बयान

मेरा व्यक्तिगत झगड़ा किसी से नहीं, विचारों में मतभेद हो सकते है... मन से कोई मतभेद नहीं, सचिन पायलट का बड़ा बयान

जयपुरः करौली की सभा में सचिन पायलट ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मैं फिर कह रहा हूं, मेरा व्यक्तिगत झगड़ा किसी से नहीं है. मैं हमेशा बहुत संभलकर बोलता हूं. क्योंकि मुंह से निकली बात कभी वापस नहीं आती. 

इसलिए सच्चाई के साथ खड़े रहना औऱ संयम जरूरी है. मैं प्रत्येक व्यक्ति का दिल से सम्मान करता हूं. विचारों में मतभेद हो सकते है पर मन से कोई मतभेद नहीं है. हमें मोहब्बत की दुकान खोलनी है.