जयपुर : अरावली पर्वतमाला संरक्षण के लिए राजस्थान सरकार गंभीर है. अरावली पर्वतमाला क्षेत्र के 20 जिलों में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया है.
प्रमुख सचिव माइंस टी.रविकांत ने शनिवार को संबंधित जिला कलेक्टरों व पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा. अभियान के संचालन के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. SIT/टास्क फोर्स की तत्काल मीटिंग करने, संभावित क्षेत्र चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
जिला कलेक्टर प्रतिदिन मॉनिटरिंग करेंगे. प्रमुख सचिव माइंस को रिपोर्ट भेजेंगे. संयुक्त टीम में खान, राजस्व, वन, पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारी होंगे. कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आवश्यक पुलिस बल तैनात करेंगे.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को माइंस व वन पर्यावरण विभाग की बैठक में सख्त निर्देश दिए. अवैध खनन गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस. 29 दिसंबर से 15 जनवरी तक संयुक्त अभियान चलाया गया है.