राजस्थान में मौसम के देखने को मिल रहे कई रंग, कभी बारिश, कभी ओले, कभी अंधड़ और अब तेज तपन

राजस्थान में मौसम के देखने को मिल रहे कई रंग, कभी बारिश, कभी ओले, कभी अंधड़ और अब तेज तपन

जयपुर: राजस्थान में मौसम के कई रंग देखने को मिल रहे है. कभी बारिश, कभी ओले, कभी अंधड़ और अब तेज तपन हो गई. दिन में तेज धूप रहने के साथ अब गर्मी तेवर दिखाने लगी. राजस्थान में अगले सप्ताह गर्मी के तेवर दिखने लगेंगे. मौसम विभाग से सप्ताहभर तक मौसम शुष्क रहने के संकेत दिए. 

अगले 4-5 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. तापमान में बढ़ोतरी से दिन में गर्मी का असर और तेज होगा. बाड़मेर-कोटा में तापमान सबसे अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश-आंधी की संभावना कम है. J&K और लद्दाख क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ चुका है.

हालांकि मध्य स्तर पर पश्चिमी हवाओं का ट्रफ अब भी सक्रिय हुआ. उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर सब-ट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम प्रभावी है. 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ, लेकिन इसका राजस्थान पर विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं जताई. ऐसे में साफ आसमान और तेज धूप के चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी होंगे.