जयपुर : दूसरे चरण के 147 नगरीय निकायों में मतदान जारी है. दोपहर 1 बजे तक 55 फीसदी के करीब मतदान का आंकड़ा पहुंच गया है. सबसे ज्यादा मतदान बड़ौदामेव 75.13% में हुआ. बाप नगर पालिका (फलोदी) में 73.78%, धोरीमन्ना 69.56%, गोलूवाला 70.95% मतदान हुआ है.
मनोहरथाना 72.37%, टपुकड़ा 68.80%, आकौला 68.99% मतदान हुआ है. जयपुर नगर निगम में दोपहर 1 बजे तक 37.40% मतदान हुआ है. जोधपुर नगर निगम में 43.51%, कोटा नगर निगम में 35.29% मतदान हुआ है. उदयपुर नगर निगम में 39.21%, अजमेर नगर निगम में 35.61% मतदान हुआ है. दूसरे चरण में कुल 147 नगरीय निकायों के 4,774 वार्डों में मतदान हो रहा है.
सबसे कम मतदान वाले प्रमुख निकाय:
उदयपुर नगर निगम- 12.06%, कुशलगढ़ नगर पालिका- 13.95%, कोटा नगर निगम- 14.55%, अजमेर नगर निगम- 14.58%, जयपुर नगर निगम- 16.23%, दौसा नगर परिषद- 17.35%, सिरोही नगर परिषद- 18.85%, पाली नगर निगम- 19.14%,जोधपुर नगर निगम- 19.96% हुआ है.