केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया मतदान, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन में किया मतदान

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया मतदान, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन में किया मतदान

जोधपुरः नगर निगम चुनाव 2026 के लिए केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मतदान किया. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन में मतदान किया. पत्नी नौनंद कंवर और पुत्रियों के साथ मतदान किया. मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि लोकतंत्र की परिपक्वता के लिए स्वस्थ, स्वतंत्र मतदान हो. जोधपुर नगर निगम में एक बार फिर भाजपा का बोर्ड बनेगा. हम दो तिहाई बहुमत से एक बार फिर लौटेंगे. लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका अहम है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नगर निगम चुनाव 2026 में अपने परिवार के साथ मतदान किया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ और स्वतंत्र मतदान होना बहुत आवश्यक है.जोधपुर में जिस तरह का रुझान देखा जा रहा है तो उससे मैं कह सकता हूं कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ विजयी हो रही है. हम 2/3 बहुमत के साथ एक बार फिर नगर निगम में लौटने वाले हैं. भारत युवाओं का देश है और इसी कारण यहां युवाओं का होना महत्वपूर्ण है. युवा समझते हैं कि किसे समर्थन देने से हम अपने शहर और राज्य का भला कर सकते हैं.

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने किया मतदान: 
इससे पहले निकाय चुनाव- 2026 के लिए पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मतदान किया. जोधपुर में सपरिवार गहलोत ने मतदान किया. अशोक गहलोत ने कहा कि निकाय चुनाव में बड़े अंतर से कांग्रेस जीतेगी. देश में महंगाई,बेरोजगारी चरम पर है. पिछले ढ़ाई साल में भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया. प्रदेश में आज हालात बड़े गंभीर है. जोधपुर में कांग्रेस का बोर्ड बनने जा रहा है. 

लोकतंत्र की प्रणाली को मजबूत करें:
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है. ये हमेशा मजबूत होता रहे, यही हमारी कामना है. ये नगर निकाय का चुनाव है.हम चाहते हैं कि पूरे देश में बाबा साहब अंबेडकर के संविधान के तहत जो अधिकार दिए गए हैं, वे मजबूत होते रहें. इसे कमजोर करने का प्रयास किया गया है. लोकतंत्र की प्रणाली को मजबूत करें, हम प्रदेश वासियों का आह्वान करते हैं. स्थिति बहुत नाजुक हैं और हालात बहुत गंभीर है. हालात को देखते हुए जनता को आगे आना चाहिए. आपको बता दें कि जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 के लिए आज मतदान हो रहा है.

जोधपुर में 7 लाख 12 हजार 168 मतदाता:

जोधपुर में 7 लाख 12 हजार 168 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. नगर निगम के 100 वार्डों में 385 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा. भाजपा और कांग्रेस के 100-100 प्रत्याशी मैदान में है. 185 प्रत्याशियों में अन्य दलों के साथ निर्दलीय भी शामिल है. जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने निष्पक्ष मतदान के लिए कमर कसी. जिला प्रशासन ने मतदान को लेकर पूरी तैयारियां की. पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया की टीम ने सुरक्षा मोर्चा संभाला है. डीसीपी मनीष चौधरी और कमल शेखावत ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की. मतदान के बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी. चुनाव परिणाम घोषित होगा.

दूसरे चरण का शहर में मतदान जारी: 
जोधपुर नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण का शहर में मतदान जारी है. नगर निकाय चुनाव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की. 5000 पुलिसकर्मी सुरक्षा की कमान संभाल रहे है. 184 संवेदनशील बूथों पर पुलिस का कड़ा पहरा है. किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल निपटने के लिए अलग-अलग स्थान पर क्यूआरटी तैनात है. पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया मॉनिटरिंग कर रहे है. पुलिस कमिश्नरेट के सभी अधिकारी फील्ड में पल-पल की अपडेट ले रहे है. शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है.