Nikay Chunav 2026: किशनगढ़ के वार्ड-38 में मतदान के दौरान बवाल, निर्दलीय प्रत्याशी समेत दो पक्षों में हुई मारपीट

Nikay Chunav 2026: किशनगढ़ के वार्ड-38 में मतदान के दौरान बवाल, निर्दलीय प्रत्याशी समेत दो पक्षों में हुई मारपीट

अजमेर : अजमेर के किशनगढ़ में वार्ड-38 में मतदान के दौरान बवाल मच गया. निर्दलीय प्रत्याशी समेत दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. वार्ड-38 के बूथ संख्या 78/79 के बाहर मतदान के दौरान कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया. निर्दलीय प्रत्याशी और एक अन्य व्यक्ति के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते झड़प में बदल गई.

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने से बूथ पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही अलर्ट पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को अलग करवाया. पुलिस की मौजूदगी में मौके पर शांति व्यवस्था कायम कर मतदान प्रक्रिया को सुचारू कराया गया.

अजमेर के किशनगढ़ से खबर 
-वार्ड-38 में मतदान के दौरान बवाल 
-निर्दलीय प्रत्याशी समेत दो पक्षों में हुई मारपीट
-वार्ड-38 के बूथ संख्या 78/79 के बाहर मतदान के दौरान कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा
-निर्दलीय प्रत्याशी और एक अन्य व्यक्ति के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते झड़प में बदल गई
-इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने से बूथ पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया
-सूचना मिलते ही अलर्ट पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को अलग करवाया
-पुलिस की मौजूदगी में मौके पर शांति व्यवस्था कायम कर मतदान प्रक्रिया को सुचारू कराया गया