जयपुरः राजस्थान में पीएम ई-बस सेवा को नई गति मिली है. राजस्थान के 9 शहरों के लिए 1150 इलेक्ट्रिक बसें मंजूर की गई है. अब तक प्रदेश को 250 ई-बसें मिली है, जयपुर के खाते में 103 बसें आई है. जयपुर में 58 ई-बसों का बगराना डिपो से संचालन हो रहा है. शेष बसों का टोडी डिपो से जल्द संचालन शुरू होगा.
जयपुर के लिए 550 ई-बसें स्वीकृत, सबसे ज्यादा बसें राजधानी को मिली है. जोधपुर को 125, अजमेर-कोटा को 100-100 बसें मंजूर, बीकानेर को 75, भीलवाड़ा-अलवर-उदयपुर-सीकर को 50-50 बसें स्वीकृत, 450 अतिरिक्त ई-बसें और 50 डबल डेकर बसें लाने की तैयारी है.
केंद्र से 113 करोड़ से अधिक मंजूरः
ई-बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और सुरक्षा उपकरणों की सुविधा है. बगराना, टोडी मोड़ और सांगानेर में ई-बस डिपो तैयार किए गए है. डिपो के सिविल और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए केंद्र से 113 करोड़ से अधिक मंजूर. स्वच्छ, सुरक्षित और सुलभ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा.