नई दिल्लीः आईपीएल 2026 को लेकर तैयारियां जारी है. टीम मैनजमेंट से लेकर खिलाड़ी अपनी अपनी प्रैक्टिस में जुटे है इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के मैच गुवाहाटी शिफ्ट हुए है. IPL-2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल BCCI ने जारी किया है. हैरानी की बात है कि नाम राजस्थान रॉयल्स लेकिन एक भी मैच राजस्थान में नहीं है.
राजस्थान के पहले 3 मैच गुवाहाटी में खेले जाएंगे. क्योंकि टीम के अध्यक्ष और कप्तान रियान पराग असम के हैं और BCCI के सचिव देवजीत सैकिया भी असम से हैं. वहीं चेन्नई, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महत्वपूर्ण और बड़े मैच गुवाहाटी की झोली में चले गए है. इन टीमों में सुपरस्टार खिलाड़ी एमएस धोनी, रोहित और विराट कोहली मौजूद है
ऐसे में प्रदेशवासियों को इस बार अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का दीदार नहीं हो पाएगा. हालांकि माना जा रहा कि अगले 4 मैच SMS स्टेडियम में खेले जा सकते है. लेकिन उसको लेकर अभी शेड्यूल सामने नहीं आया है.