राजस्थान में गर्मी की छुट्टियों में 10 दिन की कटौती, बिना RSR संशोधन के लिया गया शिक्षा विभाग का फैसला

राजस्थान में गर्मी की छुट्टियों में 10 दिन की कटौती, बिना RSR संशोधन के लिया गया शिक्षा विभाग का फैसला

जयपुर : राजस्थान में गर्मी की छुट्टियों में 10 दिन की कटौती की गई है. बिना RSR संशोधन के शिक्षा विभाग का फैसला लिया गया है. फैसले से सरकार पर 270 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ा है. छुट्टियां घटाने के बदले शिक्षकों को अतिरिक्त PL देनी होंगी. 

प्रत्येक शिक्षक को 3 उपार्जित छुट्टियां मिलेंगी. प्रदेश के करीब 3 लाख शिक्षक इससे प्रभावित होंगे. 21 जून से 30 जून तक शिक्षकों को बुलाने की तैयारी है. शिविरा पंचांग में अभी तक संशोधन नहीं किया गया है. शिक्षक संगठनों ने फैसले पर  नाराजगी जताई है. भीषण गर्मी में बच्चों को स्कूल बुलाने पर भी सवाल उठे हैं.

राजस्थान में गर्मी की छुट्टियों में 10 दिन की कटौती
-बिना RSR संशोधन के लिया गया शिक्षा विभाग का फैसला
-फैसले से सरकार पर 270 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार
-छुट्टियां घटाने के बदले शिक्षकों को देनी होंगी अतिरिक्त PL
-प्रत्येक शिक्षक को मिलेंगी 3 उपार्जित छुट्टियां
-प्रदेश के करीब 3 लाख शिक्षक होंगे इससे प्रभावित
-21 जून से 30 जून तक शिक्षकों को बुलाने की तैयारी
-शिविरा पंचांग में अभी तक नहीं किया गया संशोधन
-शिक्षक संगठनों ने फैसले पर जताई नाराजगी
-भीषण गर्मी में बच्चों को स्कूल बुलाने पर भी उठे सवाल