नई दिल्लीः आईपीएल 2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. 28 मार्च से चौकों-छक्कों की गूंज सुनाई देने वाली है. ऐसे में टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जिसमें राजस्थान के मैच चुनाव के बावजूद गुवाहाटी में शिफ्ट हुए है. असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे. इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स के 7 और 10 अप्रैल के मैच गुवाहाटी में होंगे.
7 को मुंबई इंडियंस और 10 को RCB से राजस्थान का मैच है. हालांकि BCCI ने चुनाव कार्यक्रम तय होने से पहले शेड्यूल घोषित किया था. ऐसे में अब माना जा रहा कि जल्दबाजी में कार्यक्रम तय कर गुवाहाटी को राजस्थान के मैच दिए गए. जबकि यह मैच जयपुर के SMS स्टेडियम में हो सकते थे. असम से आने वाले BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि मैच शिफ्ट नहीं होंगे.
गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के मैचः
पहला मैच 30 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ होगा.
दूसरा मुकाबला 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाना है.
तीसरा मैच 10 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ होगा.