जर्मनी दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, AI और ड्रोन जैसे उभरते क्षेत्रों के बारे में होगी बातचीत

जर्मनी दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, AI और ड्रोन जैसे उभरते क्षेत्रों के बारे में होगी बातचीत

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जर्मनी दौरे पर जाएंगे. 21 अप्रैल को जर्मनी की 3 दिवसीय यात्रा पर राजनाथ सिंह रवाना होंगे. भारत-जर्मनी के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी.  

दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग के नए अवसर तलाशने पर चर्चा होगी. राजनाथ सिंह जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ वार्ता करेंगे. चर्चा में रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने, सैन्य संबंध मजबूत करने, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन जैसे उभरते क्षेत्रों के बारे में बातचीत होगी.  

जर्मनी दौरे पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 
-21 अप्रैल को जर्मनी की 3 दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे राजनाथ 
-भारत-जर्मनी के बीच रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने पर होगी चर्चा 
-दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग के नए अवसर तलाशने पर चर्चा
-जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ वार्ता करेंगे राजनाथ सिंह 
-चर्चा में रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने, सैन्य संबंध मजबूत करने, साइबर सुरक्षा, 
-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ड्रोन जैसे उभरते क्षेत्रों के बारे में होगी बातचीत