रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा, कहा- भारत में 2,000 से अधिक जर्मन कंपनियां सक्रिय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी दौरा, कहा- भारत में 2,000 से अधिक जर्मन कंपनियां सक्रिय

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जर्मनी दौरे पर हैं. जहां बर्लिन में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत एवं बहुआयामी बताया. उन्होंने कहा कि 7 दशकों में दोनों देशों के रिश्ते हर क्षेत्र में मजबूत हुए हैं. आज जर्मनी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन चुका है.

भारत में 2,000 से अधिक जर्मन कंपनियां सक्रिय हैं. औद्योगिक विकास और मेक इन इंडिया अभियान को कंपनियां गति दे रही हैं. भारत एशिया का मुख्य विकास इंजन है, जबकि जर्मनी यूरोप की आर्थिक महाशक्ति है. ये दोनों देश लोकतांत्रिक शक्तियां हैं, जिनमें आपसी सहयोग के माध्यम से दुनिया में नई समृद्धि लाने की क्षमता है. 

भारत और जर्मनी के बीच संबंध केवल लोकतंत्र तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके आर्थिक, वाणिज्यिक, औद्योगिक, रणनीतिक और रक्षा आयाम भी हैं। ये संबंध लगातार और अधिक मजबूत होते जा रहे हैं. हमारे भारतीय समुदाय के लोग भारत और जर्मनी के बीच एक 'जीवित सेतु' के रूप में काम करते हैं. भले ही भारत जर्मनी से हजारों किलोमीटर दूर है, लेकिन आप भारत के दिल से बिल्कुल भी दूर नहीं हैं. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जर्मनी दौरे पर 
-बर्लिन में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित किया 
-भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत एवं बहुआयामी बताया
-कहा-'7 दशकों में दोनों देशों के रिश्ते हर क्षेत्र में मजबूत हुए हैं'
-'आज जर्मनी यूरोप में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन चुका है'
-'भारत में 2,000 से अधिक जर्मन कंपनियां सक्रिय'
-'औद्योगिक विकास और मेक इन इंडिया अभियान को गति दे रही कंपनियां'