सवाई माधोपुर : रणथंभौर में बाघिन T-107 सुल्ताना की पसंदीदा जगह गौमुखी क्षेत्र बन गया है. आज बाघिन सुल्ताना वापस अपने शावकों को शिफ्ट करती हुई नजर आयी है. जोन संख्या एक की पहाड़ी से गौमुखी क्षेत्र में शिफ्ट नजर करती आयी.
गौमुखी के पास ही बाघिन सुल्ताना ने शावकों को जन्म दिया था. गौमुखी क्षेत्र को बाघिन सुल्ताना ने टेरिटरी बनाया हुआ है. जहां वह खुद को महफूज मानती है. यह बात अलग कि पूर्व में हुए शावकों में से गौमुखी से गिरकर शावक की मौत हुई थी. बाघिन सुल्ताना का गौमुखी क्षेत्र में विचरण करना चिंता का विषय बना हुआ है.
पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आवागमन के चलते वन विभाग अलर्ट मोड में है. DCF मानस सिंह के निर्देशन में राउंड द क्लॉक बाघिन की मॉनिटरिंग की जा रही है. वन विभाग की कोशिश है कि बाघिन का ठिकाना वापस जंगल में हो, ताकि कोई खतरा नहीं हो.