जयपुर: जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व गणना के पहले सप्ताह में जिलावार रिपोर्ट में राजस्थान के निवासियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. प्रदेश में 87 प्रतिशत मकान मालिकों ने स्व गणना फॉर्म भर दिया है जिसमें सबसे आगे प्रतापगढ़ जैसा पिछड़ा माना जाने वाला जिला रहा है जिसने 93 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की है.
जनगणना के तहत स्व गणना के पहले 5 दिनों का डाटा जारी कर दिया गया है. इसके तहत सामने आया कि राजस्थान ने अच्छी उपलब्धि हासिल की है.
--- स्व गणना का डाटाबेस ---
-स्व गणना में प्रतापगढ़ 93.85 प्रतिशत ऑनलाइन स्व गणना फॉर्म भरने की उपलब्धि हासिल की है. जिले में मकान मालिक नागरिकों ने 8957 स्व गणना फॉर्म भरकर सबमिट कर दिया है जबकि 587 ने स्व गणना फॉर्म भरना शुरू कर दिया है. इस तरह जिले ने 93.85 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है.
-वहीं सलूम्बर जैसा छोटा जिले ने भी 93.01 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है. इस जिले में 5751 स्व गणना फॉर्म सबमिट कर दिए गए हैं. जबकि 432 ने फॉर्म भरना शुरू कर दिया है.
-इसमें तीसरे स्थान पर डीग जिला है 90.46 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया है. यहां 518 ने फॉर्म भरना शुरू किया है. 4910 मकान मालिक ने फॉर्म भर दिया है और कुल संख्या 5428 है.
-धौलपुर 90.34 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है.धौलपुर में 762 मकान मालिकों ने फॉर्म भरना शुरू कर दिया है.7129 ने फॉर्म ऑनलाइन जमा करा दिया है और इस तरह 7891 कुल संख्या है जबकि सफलता प्रतिशत 90.34 है.
-हनुमानगढ़ 89.92 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर है. जहां 1845 ने फॉर्म भरना शुरू कर दिया है, 16456 ने ऑनलाइन फॉर्म जमा करा दिया है और इस तरह फॉर्म की कुल संख्या 18301 हो गई है.
--- ये हैं पिछड़े तीन जिले ---
-जैसलमेर,बाड़मेर और डीडवाना-कुचामन ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने में अभी पिछड़े तीन जिले हैं लेकिन इनका भी फॉर्म जमा करने का प्रतिशत अच्छा है.
-जैसलमेर में 314 मकान मालिकों ने फॉर्म भरना शुरू कर दिया और 1168 ने फॉर्म जमा कर दिया है और 1482 कुल संख्या है जबकि 78.81 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है.
-बाड़मेर में 903 ने फॉर्म भरना शुरू किया है और 3958 मकान मालिकों ने फॉर्म जमा करा दिया है और इस तरह कुल संख्या 4861 रही जबकि 81.42 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है.
-डीडवाना-कुचामन में 967 मकान मालिकों ने फॉर्म भरना शुरू किया है और 4243 ने फॉर्म ऑनलाइन जमा करा दिया है. इस तरह कुल संख्या 5210 रही है और 81.44 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया है.
-अब तक पूरे राजस्थान में अंतिम अपडेट आंकड़े के मुताबिक 433ॅ12 ने फॉर्म भरना शुरू कर दिया है. फॉर्म जमा करने वालों की संख्या 295193 है और कुल संख्या 338505 है और इस तरह 87.20 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है.
-अभी सरकारी कर्मचारियों का स्व गणना फॉर्म भरने का जनगणना निदेशालय का लक्ष्य है.
-जन आधार के डाटा के मुताबिक राजस्थान भर में करीब दो करोड मकान हैं और इनमें से तीन लाख 38 हजार 505 मकान मालिकों ने स्व गणना फॉर्म या तो भर दिया है या फॉर्म भरना शुरू कर दिया है.
सप्ताह भर से भी कम समय में यह लक्ष्य हासिल करना जनगणना निदेशालय की जागरुकता की कोशिशों का नतीजा माना जा सकता है तो वहीं साथ ही यह राजस्थान के नागरिकों की डिजिटल जागरुकता का भी उदाहरण है.