इंटरनेट डेस्क: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों के बीच अब उनकी मेहंदी सेरेमनी की फोटोज इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन फोटोज ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार कपल की मेहंदी सेरेमनी 25 फरवरी को हुई थी और अगले दिन 26 फरवरी को उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई थी.
बताया जा रहा है कि कपल की मेहंदी सेरेमनी राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में आयोजित की गई थी. जैसे ही दोनों ने मेहंदी और ‘प्रधानम’ सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर साझा कीं, फैंस ने उन्हें जमकर प्यार दिया.
इस खास फंक्शन में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. फोटोज में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. एक फोटो में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साथ में डांस करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे फैंस “परफेक्ट कपल मोमेंट” बता रहे हैं.
फोटोज साझा करते हुए रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखा, प्रधानम और मेहंदी की शाम थी. सब कुछ एकदम परफेक्ट था, लेकिन पल भर में ही बीत गया.
वहीं विजय देवरकोंडा ने पोस्ट में लिखा,
“ये शाम इतनी खूबसूरत थी कि काश ये 100 घंटे और चलती.” पोस्ट में रश्मिका की खूबसूरत मेहंदी डिजाइन और कई कैंडिड मोमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. उनकी मुस्कान और खुशी फैंस का दिल जीत रही है. इस समारोह में रश्मिका का आउटफिट भी खास चर्चा में है, जिसे मशहूर डिजाइनर तरन तोरानी ने डिजाइन किया है.