जयपुर: राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज जारी किए गए. 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया. इसके साथ ही 5वीं और 8वीं बोर्ड के नतीजे भी घोषित किए गए. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से परिणाम जारी किया. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते है. परिणामों का छात्रों और अभिभावकों को बेसब्री से इंतजार था. वो इंतजार आज खत्म हो गया.
आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोमवार को इसकी जानकारी दी थी. शिक्षा मंत्री ने बताया था कि 24 मार्च को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसके साथ ही क्लास 5 और क्लास 8 के बोर्ड रिजल्ट भी जारी किए जाएंगे. नतीजे जारी होते ही स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है.
यहां पर चेक करें 5वीं, 8वीं का रिजल्ट
–राजस्थान बोर्ड RBSE शाला दर्पण 5वीं, 8वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया.
–ऑफिशियल RBSE वेबसाइट – rajshaladarpan.rajasthan.gov.in रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा.
–कक्षा 5वीं और 8वीं देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और दूसरी डिटेल्स डालें.
–रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा, इसे डाउनलोड करके भविष्य में के लिए सेव कर लें.
यहां पर चेक करें 10 वीं का रिजल्ट:
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जाएं.
– होमपेज पर 10वीं रिजल्ट 2026 वाला लिंक ढूंढें और क्लिक करें.
– अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें.
– आपकी पूरी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
– इसे डाउनलोड कर लें.