उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है. 4 साल में पहली बार जून में श्रद्धालुओं की संख्या घटी है. जून में लगातार बारिश और खराब मौसम से यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ी है. केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या 35% से 50% तक घटी है.
चारधाम में जून के 26 दिनों में 13.37 लाख श्रद्धालु ही पहुंच सके. होटल कारोबार और यात्रा से जुड़े व्यवसायों पर भी गिरावट का असर पड़ा है. इस बार अन्य धामों के मुकाबले बदरीनाथ धाम में ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे है. मानसून के बाद सितंबर से मौसम सुधरने से यात्रा को रफ्तार मिलने की उम्मीद है.