जयपुर: निकाय चुनाव के लिए प्रदेश के 309 शहरी निकायों के निकाय प्रमुखों के लिए वर्गवार आरक्षण की लॉटरी आज निकाली गई. इनमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आबादी के आकड़ों के अनुसार निकाय आरक्षित किए गए वहीं ओबीसी वर्ग व सभी वर्गों में महिलाओं के लिए पर्ची से लॉटरी निकालकर आरक्षित निकायों को निर्धारण किया गया. कैसे पूरी लॉटरी की प्रक्रिया?
स्वायत्त शासन भवन में स्वायत शासन सचिव रवि जैन की अध्यक्षता में लॉटरी निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई. इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया. इसके बाद नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी कार्यक्रम स्थल पहुंच गए. लॉटरी प्रक्रिया की शुरूआत अनुसूचित जाति वर्ग से की गई. इसके बाद अनुसूचित जनजाति,ओबीसी वर्ग और फिर अनारक्षित वर्ग की लॉटरी निकाली गई. इनमें प्रत्येक वर्ग में एक तिहाई आरक्षण के अनुसार महिलाओं के लिए निकाय आरक्षित किए गए. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए वर्ष 2011 के बाद के निकाय चुनाव में जो निकाय पहले इस वर्ग के लिए आरक्षित थे, उन्हें लॉटरी प्रक्रिया से हटाया गया. शेष बचे निकायों में सबसे अधिक आबादी के अनुसार इन दोनों वर्गों के लिए निकाय आरक्षित किए गए.
इन वर्गों के लिए आरक्षित किए गए निकायों में से पर्ची के माध्यम से महिलाओं की लॉटरी निकाली गई. ओबीसी वर्ग की लॉटरी ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग की सिफारिश के अनुसार संभागवार निकाली गई. हर संभाग के लिए आयोग की ओर से तय की संख्या के अनुसार पर्ची से लॉटरी निकाली गई. सभी वर्गों में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण के अनुसार पर्ची से ही लॉटरी निकाली गई. स्कूली बच्चे शिवांश और आराध्या ने पर्ची निकालकर यह लॉटरी निकाली. आपको बताते हैं कि इस पूरी लॉटरी प्रकिया में 309 निकायों में महापौर,सभापति और अध्यक्ष पद के लिए कौनसा निकाय किस वर्ग के लिए आरक्षित किया गया.
अनुसूचित जाति वर्ग
जयपुर संभाग के जमवारामगढ़,बुहाना,धोंद, रामगढ़ अलवर, मांढण, टपूकड़ा, मनोहरपुर, कानोता और सिकराय अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं
जयपुर संभाग के कठूमर, बस्सी, बड़ोदमेव, भांडारेज, अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए
अजमेर संभाग में पुष्कर, खाटूखुर्द, पीपलू, टांटोटी और देवली अनुसूचित जाति के लिए किए गए आरक्षित
अजमेर संभाग में मेड़ता रोड,दूनी और बोरावाड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए
जोधपुर संभाग में सायला, मारवाड़ जंक्शन, मंडार, तिवरी, सिणधरी, समदड़ी और सोजत रोड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए
जोधपुर संभाग में मथानिया धोरीमन्ना और और निकाय अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए
कोटा संभाग में अटरू, सुल्तानपुर, और देई अनुसूचित जाति के लिए किए गए आरक्षित
कोटा संभाग में एकमात्र डग निकाय अनुसूचित जाति महिला के लिए किए गए आरक्षित
बीकानेर संभाग में साहवा, गोलूवाला और टिब्बी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए
इस संभाग में नापासर और घड़साना को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया
भरतपुर संभाग में उज्जैन, मंडरायल, बसेड़ी, मणिया, खंडार और वजीरपुर अनुसूचित जाति के लिए किए गए आरक्षित
भरतपुर संभाग में सपोटरा, टोडाभीम और सूरौठ अनुसूचित जाति महिला के लिए किए गए आरक्षित
अनुसूचित जनजाति वर्ग
जयपुर संभाग में मंडावर, मालाखेड़ा, रामगढ़ पचवारा और मंडावरी अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए
जयपुर संभाग में लवाण और वाटिका अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किए गए
भरतपुर संभाग में बामनवास अनुसूचित जनजाति के लिए किया गया आरक्षित
उदयपुर संभाग में बांसवाड़ा, अरनोद और मावली को अनुसूचित जनजाति के लिए किया गया आरक्षित
उदयपुर संभाग के वल्लभनगर को अनुसूचित जनजाति के लिए किया गया आरक्षित
ओबीसी वर्ग
जयपुर संभाग में अजीतगढ़, विराटनगर, विद्या विहार, मलसीसर, बहादुरपुर, भिवाड़ी, श्रीमाधोपुर, राजगढ़ अलवर, चिड़ावा, पलसाना, दातारामगढ़, मुंडावर और डूंडलोद को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए किया गया आरक्षित
जयपुर संभाग के नीमराना, बांदीकुई, नौगांव, खेतड़ी दौसा और खाटू श्याम जी को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया
अजमेर संभाग में नागौर, हमीरगढ़,रियाबंड़ी, सरवाड़, डीडवाना, बासनी और जैतारण अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए किए गए आरक्षित
जबकि जायल, लाडनूं और नावा ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए
जोधपुर संभाग में भोपालगढ़, रानीखुर्द, बालोतरा आहोर और बिलाड़ा ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए
जोधपुर संभाग में जसोल, खुडाला फालना, बालेसर सत्ता ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए
कोटा संभाग में अंता, झालावाड़ सुकेत निकाय ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए
कोटा संभाग में अकलेरा और कोटा ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए
बीकानेर संभाग में सुजानगढ़,लूणकरणसर, खाजूवाला, नोखा, राजगढ़ चुरु, को ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया
बीकानेर संभाग के सरदारशहर और श्रीकेसरीसिंहपुर को ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया
भरतपुर संभाग में रूपवास, बोली, ब्रजनगर और सवाई माधोपुर को ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया
भरतपुर संभाग में सरमथुरा और राजाखेड़ा को ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया
उदयपुर संभाग में कुशलगढ़, धरियावद और कानोड़ को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया
इस संभाग के देवगढ़ और सागवाड़ा को ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया
अनारक्षित वर्ग
जयपुर संभाग में चौमूं, महवा, मंडावा, खैरथल,रींगस,जयपुर,कोटपूतली,रामगढ़ शेखावाटी, बानसूर, खंडेला, फागी, कालाडेरा, जाखल, बग्गड़, बसवा, खेड़ली, नारायणा,
पिलानी, मुकुंदगढ़, सांभर, दूदू, लोसल, झुंझुनू, किशनगढ़बास, लक्ष्मणगढ़,सीकर, तिजारा, फुलेरा, नीमकाथाना, चाकसू, सूरजगढ़, बहरोड, शाहपुरा,
उदयपुरवाटी, लालसोट और फतेहपुर शेखावाटी को अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया
जयपुर संभाग में अलवर,नारायणपुर, सिंघाना, कोटकासिम,सीकर, सुल्ताना, बगरू,नवलगढ़, बिसाऊ, थानागाजी, जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल, मंड्रेला, बड़ोद, लक्ष्मणगढ़ अलवर खेजरोली, पावटा प्रागपुरा और गोविंदगढ़ रामबास को अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया
अजमेर संभाग में अनारक्षित वर्ग के लिए बनेड़ा, केकड़ी,आसींद, मसूदा, कुचामन सिटी, पीसांगन, निवाई, टोडारायसिंह, ब्यावर, मालपुरा, किशनगढ़, डिग्गी, बीगोद, रायपुर, कुचेरा, परबतसर, डेगाना, शाहपुरा भीलवाड़ा, मकराना, नसीराबाद, मूण्डवा, टोंक और उनियारा को अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया
अजमेर संभाग में अनारक्षित महिला वर्ग के लिए गंगापुर, विजयनगर ब्यावर, सावर, बिजोलिया, अजमेर, भीलवाड़ा, लांबाहरिसिंह, जहाजपुर, मेड़ता सिटी, गुलाबपुरा और मांडलगढ़ को आरक्षित किया गया
जोधपुर संभाग में अनारक्षित वर्ग के लिए सांचौर, सिवाना, सादड़ी, आबू पर्वत, चौहटन, शिवगंज, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, भीनमाल, पिंडवाड़ा, जैसलमेर, सुमेरपुर, फलौदी और सोजत सिटी को आरक्षित किया
जोधपुर संभाग में गुढ़ामलानी, पोकरण, पाली, सिरोही, पीपाड़ शहर, बाली, आबू रोड और तखतगढ़ को अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया
कोटा संभाग में मांगरोल, सीसवाली, बूंदी, हिंडोली, केशवरायपाटन, लाखेरी, नैनवां, भवानी मंडी, झालरापाटन, मनोहरथाना, पिडावा, रामगंज मंडी और सांगोद को अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया
कोटा संभाग में इंद्रगढ़, कापरेन,बांरा, छबड़ा, इटावा और खानपुर को अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया
बीकानेर संभाग में देशनोक, रायसिंहनगर, श्रीकरनपुर,रतनगढ़,पीलीबंगा,चूरू, श्रीविजयनगर, राजलदेसर, गजसिंहपुर, श्रीडूंगरगढ़, श्रीगंगानगर, पदमपुर, रावतसर, नोहर, तारानगर, भादरा और बीकानेर को अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया
बीकानेर संभाग में सूरतगढ़, हनुमानगढ़, छापर, सार्दुलशहर, संगरिया, बीदासर, अनूपगढ़श, रतननगर, सीकरी, बयाना, भरतपुर, वैर और हिंडौन सिटी को अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया
भरतपुर संभाग में भुसावर, पहाड़ी, डीग, नदबई, बाडी, सैपऊ, कुम्हेर, कांमा,धौलपुर, गंगापुरसिटी और करौली को अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया
भरतपुर संभाग में सीकरी, बयाना, भरतपुर, वैर और हिंडौन सिटी को अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया
उदयपुर संभाग में उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, नाथद्वारा, परतापुरगढ़ी, बड़ी सादड़ी, रावतभाटा, छोटी सादड़ी, आमेट सलूंबर और भींडर को अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया
उदयपुर संभाग में निंबाहेड़ा, प्रतापगढ़, बैगूं, भीम, कपासन फतेह नगर सनवाड़ को अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया
-प्रदेश के बड़े निकाय 10 नगर निगमों में से छह नगर निगमों की कमान महिला महापौर के हाथ में रहेगी
-कोटा नगर निगम में ओबीसी महिला महापौर बनेंगी
-जबकि अजमेर नगर निगम,भरतपुर नगर निगम,पाली नगर निगम,अलवर नगर निगम और
-भीलवाड़ा नगर निगम में अनारक्षित वर्ग की महिला महापौर होंगी
-जबकि प्रदेश के चार सबसे बड़े निकाय जयपुर नगर निगम,जोधपुर नगर निगम,उदयपुर नगर निगम और बीकानेर नगर निगम में अनारक्षित वर्ग में किसी भी वर्ग के पुरूष या महिला महापौर बन सकेंगे
-लॉटरी में 50 निकाय अनुसूचित जाति,11 निकाय अनुसूचित जनजाति,60 निकाय ओबीसी वर्ग और 188 निकाय अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किए गए
-इनमें से अनुसूचित जाति की 16,अनुसूचित जनजाति की 3,अन्य पिछड़ा वर्ग की 20 और अनारक्षित वर्ग के 62 निकाय महिलाओं के लिए आरक्षित की गई