IPL 2026: RR के नए कप्तान रियान पराग बोले- कोहली व रोहित की तरह संजू सैमसन का विकल्प नहीं

IPL 2026: RR के नए कप्तान रियान पराग बोले- कोहली व रोहित की तरह संजू सैमसन का विकल्प नहीं

जयपुर: आईपीएल (IPL) के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने कहा कि जिस तरह से रोहित शर्मा या विराट कोहली की जगह नहीं भरी जा सकती है. उसी तरह से उनकी टीम में संजू सैमसन की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है. 

संजू सैमसन ने 2021 से 2025 तक रॉयल्स की कप्तानी की. वहीं टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को कप्तान ने सलाह दी है कि वे फिलहाल मीडिया, इंटरव्यू व सोशल मीडिया से दूर रह कर सिर्फ क्रिकेट पर फोकस करें. उन्होंने कहा कि किसी एक खिलाड़ी के दम पर हम मैच नहीं जीत सकते. 

साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि संजू सैमसन के जाने के बाद ओपनिंग की जो जगह खाली हुई है, उसे वैभव सूर्यवंशी ही भरेंगे. वैभव और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी राजस्थान टीम के लिए पारी की शुरुआत करती दिखेगी.

 

रियान पराग ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स टीम के बिकने या मैच शिफ्टिंग से जुड़ी चर्चाओं से उनका कोई लेनादेना नहीं, वे सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं. रियान पराग ने आईपीएल शुरू होने से पहले आज जयपुर में कोच कुमार संगकारा के साथ विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की.