RSMSSB Exam Calendar: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 17 भर्ती परीक्षाओं के लिए जारी किया भर्ती कैलेंडर; जानिए पूरा शेड्यूल

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2023-24 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है. कर्मचारी चयन बोर्ड ने करीब 17 विभागों में भर्तियों की संभावित तारीख और माह की जानकारी दी है. ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवार तारीखों को देखते हुए अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं. राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जानकर भर्ती परीक्षाओं की तारीख देख सकते हैं. 

 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का परीक्षा कैलेंडर जारी:- 

- सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 21 जनवरी, 2024 को आयोजित होगी 

- GNM सीधी भर्ती परीक्षा 3 फरवरी, 2024 को सुबह की पारी में होगी 

- ANM सीधी भर्ती परीक्षा 3 फरवरी, 2024 को शाम की पारी में होगी

- कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 4 फरवरी, 2024 को आयोजित होगी 

- कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार परीक्षा 11 फरवरी को होगी 

- संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 3 मार्च, 2024 को आयोजित होगी 

- पर्यवेक्षक (महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) भर्ती परीक्षा मार्च-अप्रैल 2024 में होगी

- सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती परीक्षा मार्च-अप्रैल 2024 में होगी 

- उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा मार्च-अप्रैल, 2024 में आयोजित की जाएगी 

- छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा मार्च-अप्रैल, 2024 में होगी 

- पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा मार्च-अप्रैल, 2024 में होगी 

- प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा मार्च-अप्रैल, 2024 में कराई जाएगी 

- छात्रावास अधीक्षक ग्रेड थर्ड सीधी भर्ती परीक्षा मार्च-अप्रैल, 2024 में होगी 

- कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा मार्च-अप्रैल, 2024 में होगी 

- पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा, जिलेदार (सिंचाई) भर्ती परीक्षा और 

- कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा भी मार्च-अप्रैल, 2024 में होगी 

Image