बीकानेर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर दौरे पर हैं. जहां उन्होंने लूनकरणसर को 377 करोड़ रुपए की सौगात दी. सीएम भजनलाल शर्मा ने 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली कुजटी से पीपेरा तक 72 किमी सड़क, 40 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उप जिला अस्पताल भवन, रिड़मलसर में 52 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 185 करोड़ रुपए के कंवरसेन लिफ्ट नहर के क्षतिग्रस्त खालों-मोघों का जीर्णोद्धार कार्यों का शिलान्यास किया.
इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की सुशासन, जनकल्याण, विकसित खुशहाल राजस्थान हमारी प्राथमिकता है. दो साल पहले राजस्थान की जनता के बीच संकल्प पत्र लेकर गए थे. हमने कहा था हम जनता के बीच हर साल हिसाब देंगे. हम ये नहीं सोचते कि कौन कांग्रेस का है, कौन भाजपा का. कांग्रेस दोहरी नीति अपनाती है, हमने दो सौ विधानसभाओं के लिए काम किया हैं.
हम गरीब को गणेश मानकर, जनता के सेवक बनकर सेवा करते हैं:
सीएम ने आगे कहा कि मुल्क के मालिक जनता, किसान, जवान, माताएं बहनें आप सब हैं. अब दो साल का हिसाब मुल्क के मालिकों को सेवक के तौर पर दे रहे हैं. हम गरीब को गणेश मानकर, जनता के सेवक बनकर सेवा करते हैं. हमारे प्रधानमंत्री मोदी लगातार जनता के बीच जाकर हिसाब देते हैं. हमारे रथ हर विधानसभा वार जा रहे है. हमने क्या किया इसका विवरण तो है ही पर आपके सुझाव के लिए सुझाव पेटी भी रखी है. मैं महाराज गंगा सिंह को आज याद करना चाहता हूं. मैं पिछली 25 तारीख को श्रीगंगानगर गया था, हमने वहां IGNP के पुनरोद्धार का काम शुरू किया है.
हम लगातार सभी वर्गों को साथ लेकर काम कर रहे:
हमने किसान सम्मान निधि को बढ़ाया है. मोदी जी कहते है हमारा किसान विकसित होगा तो देश विकसित होगा. युवाओं के लिए रोजगार दे रहे है, सत्तर लाख लोगों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया है. हम लगातार सभी वर्गों को साथ लेकर काम कर रहे है. वहीं सीएम ने मंत्री सुमित गोदारा की तारीफ करते हुए कहा कि आपके मंत्री होशियार है, मिलने के लिए समय लेते है. मिलने आते है तो आपके कामों की एक-एक करके पर्ची निकालते है. आपके वकील है, इसलिए होशियार है.
राजस्थान में जीरो टॉलरेंस पर चलेगी सरकार :
सीएम ने आगे कहा कि राजस्थान में जीरो टॉलरेंस पर सरकार चलेगी. हमारी कथनी-करनी में कोई भेद नहीं, हमने 70 प्रतिशत वादे पूरे किए है. हमारी विकास की योजनाए रूकेंगी नहीं. हम जो कहते है, वो करते है, एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री है. मुझे पता है गरीबी बुरी चीज है, आप चिंता मत कीजिए. आंगनबाड़ी केंद्र पर 5 दिन नौनिहालों को दूध मिलेगा. भ्रष्टाचार करने वाला कोई भी हो हम सहन नहीं करेंगे. जल जीवन मिशन में कांग्रेस ने क्या किया ये सब जानते है. भ्रष्ट आदमी को जेल जाना ही चाहिए.
कांग्रेस ने तुष्टिकरण लूट की राजनीति की है:
सुशासन, जनकल्याण, विकसित खुशहाल राजस्थान हमारी प्राथमिकता है. हम नीति बनाकर काम करते है, कांग्रेस ने तुष्टिकरण लूट की राजनीति की है. मैं उनसे सवाल पूछता तो जवाब नहीं देते, हमने उनसे ज्यादा काम हर क्षेत्र में किया है. आंकड़ों के साथ बता रहा हूं लेकिन कोई जवाब नहीं मिलेगा' किसान का पशु बीमार हो जाता है तो किसान पहले बीमार होता है. मैं इस बात को समझाता हूं, इसलिए पशुपालन को मजबूती मिले. हमने पशु चिकित्सा केन्द्र अधिक खोले, पशुधन बीमा पर काम किया है.