Rajasthan Election Result 2023: चुनाव में जीत के बाद बोले सचिन पायलट, ये जीत टोंक विधानसभा की जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए आज 33 जिला मुख्यालयों के 36 केंद्रों पर मतगणना जारी है. राजस्थान में रूझानों में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बन रही है. तो वहीं कांग्रेस दूसरे नंबर पर चल रही है. इसी के बीच राजस्थान की टोंक सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई थी, वह इसलिए क्योंकि इस सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मैदान में हैं. जिस पर सचिन पायलट ने शानदार जीत हासिल करते हुए भाजपा के अजीत सिंह मेहता को हरा दिया है.

जिसके बाद सचिन पायलट ने X पर ट्विट करते हुए कहा- एक बार फिर मुझे क्षेत्र के मतदाताओं ने आशीर्वाद दिया है और यहां से कांग्रेस की बड़ी जीत दर्ज कराई है. ये जीत टोंक विधानसभा की जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं. आपके समर्थन और सहयोग का हार्दिक आभार. आप सबके सहयोग से टोंक में विकास की गति लगातार जारी रहेगी. टोंक की समस्त जनता का आभार.

जानिए कौन जीता कौन हारा?

संख्या विधानसभा क्षेत्र जीते  हारे
1. दूदू BJP से प्रेमचंद बैरवा कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल नागर
2. चौरासी बाप से राजकुमार रोत  
3. पिंडवाडा आबू BJP से समाराम गरासिया कांग्रेस प्रत्याशी लीलाराम गरासिया
4. अलवर शहर BJP से संजय शर्मा कांग्रेस से अजय अग्रवाल
5. जयपुर किशनपोल  कांग्रेस से अमीन कागजी चन्द्रमोहन बटवाडा
6. झालरापाटन BJP से वसुंधरा राजे कांग्रेस से रामलाल चौहान
7. विधाधर नगर BJP से दीया कुमारी कांग्रेस से सीताराम अग्रवाल 
8. जमवारामगढ़ BJP से महेन्द्र पाल मीणा कांग्रेस से गोपाल मीणा
9. भीनमाल कांग्रेस से समरजीत सिंह भाजपा
10. खाजूवाला  BJP से डॉ. विश्वनाथ मेघवाल कांग्रेस से गोविंद राम मेघवाल
11. अजमेर दक्षिण BJP से अनीता भदेल कांग्रेस
12. राजसमंद  BJP से दीप्ति माहेश्वरी कांग्रेस
13. आमेर कांग्रेस से प्रशांत शर्मा भाजपा से सतीश पूनिया
14. अलवर ग्रामीण कांग्रेस से टीकाराम जूली भाजपा से जयराम जाटव
15. करौली हिंडौन सिटी कांग्रेस से अनीता जाटव भाजपा से राजकुमारी जाटव
16. श्रीगंगानगर  BJP से जयदीप बिहानी  कांग्रेस
17. अनूपगढ़ कांग्रेस से शिमला नायक  BJP
18. सूरतगढ़ कांग्रेस से डूंगर राम गेदर BJP
19. सादुलशहर BJP से गुरवीर सिंह बराड़ कांग्रेस
20. मड़ावा कांग्रेस से रीटा चौधरी भाजपा से नरेंद्र कुमार 
21. चित्तौड़गढ़ निर्दलीय चंद्रभान सिंह आक्या  
22. हवामहल BJP से बालमुकुंदाचार्य कांग्रेस से RR तिवारी
23. सरदारपुरा कांग्रेस से अशोक गहलोत भाजपा से महेद्र सिंह राठौड़
24. टोंक कांग्रेस से सचिन पायलट भाजपा से अजीत मेहता
25. तिजारा BJP से बाबा बालकनाथ कांग्रेस से इमरान खान
26. सपोटरा  BJP से हंसराज बालौती कांग्रेस से रमेश मीणा
27. सवाई माधोपुर खंडार BJP से जितेंद्र गोठवाल  कांग्रेस
28. झुंझुनू कांग्रेस से बृजेंद्र ओला  BJP से बबलू चौधरी
29. नाथद्वारा BJP से कुंवर विश्वराज कांग्रेस से सीपी जोशी 
30. झोटवाड़ा BJP से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कांग्रेस से अभिषेक चौधरी
31. लालसोट BJP से रामबिलास मीणा कांग्रेस से परसादी लाल मीणा 
32. सांगानेर BJP से भजनलाल शर्मा कांग्रेस से पुष्पेन्द्र भारद्वाज
33. सिविल लाइंस  BJP से गोपाल शर्मा कांग्रेस से प्रतापसिंह खाचरियावास
34. मालवीय नगर BJP से कालीचरण सराफ कांग्रेस से अर्चना शर्मा
35. डींग कुम्हेर BJP से शैलेश सिंह  कांग्रेस से विश्वेन्द्र सिंह
36. भरतपुर सिटी RLD सुभाष गर्ग BJP से विजय बंसल
37. कोटपुतली BJP से हंसराज पटेल कांग्रेस से राजेन्द्र यादव
40. धौलपुर कांग्रेस से शोभारानी कुशवाहा BJP
41. नदबई  BJP से जगतसिंह कांग्रेस से जोगिन्दर अवाना
42. कामां BJP से नौक्षम चौधरी कांग्रेस से जाहिदा खान
43. बांदीकुई BJP से भागचंद टाकडा कांग्रेस से जीआर खटाना
44. नागौर कांग्रेस से हरेन्द्र मिर्धा BJP से ज्योति मिर्धा
45. नीमकाथाना कांग्रेस से सुरेश मोदी भाजपा से प्रेम सिंह बाजोरे 
46. हनुमानगढ़  निर्दलीय गणेश राज बंसल   
47. सवाई माधोपुर BJP से डॉ. किरोड़ी लाल मीणा कांग्रेस से दानिश अबरार
48. कपासन BJP से अर्जुनलाल जीनगर  कांग्रेस
49. डग BJP से कालूराम मेघवाल कांग्रेस
50. संगरिया कांग्रेस से अभिमन्यु पूनिया BJP
51. बाडी बसपा से जसवंत सिंह  BJP से गिर्राज मलिंगा
52. किशनगढ़ कांग्रेस से विकास चौधरी BJP
53. शिव निर्द​लीय से रविन्द्र भाटी कांग्रेस
54. महवा BJP से राजेन्द्र मीना कांग्रेस
55. संलुबर भाजपा से अमृत लाल मीणा कांग्रेस
56. खींवसर RLP से हनुमान बेनीवाल भाजपा से रेवन्तराम डागा 

जानिए, किस पार्टी ने जीती कितनी सीटें

BJP कांग्रेस अन्य
86 54 8

राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 के लिए आज 33 जिला मुख्यालयों के 36 केंद्रों पर मतगणना जारी है. राजस्थान में रूझानों में पूर्ण बहुमत की बीजेपी सरकार बन रही है.