VIDEO: सरकारी कर्मचारियों पर वेतन वृद्धि रुकने की लटकी तलवार ! राज्य सरकार के 2.81 लाख कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर : राज्य सरकार के 2.81 लाख सरकारी कर्मचारियों पर वेतन वृद्धि रुकने की तलवार लटक गई है. इसका कारण पर्याप्त समय देने पर भी आईपीआर दाखिल नहीं करना है.  प्रदेश में कुल 10 लाख 52 हजार 976 सरकारी कर्मियों में से 7 लाख 71 हजार 744 कर्मचारियों ने ही अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है. 

हर बार राजकाज सॉफ्टवेयर से सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन आईपीआर दाखिल करते हैं. इसमें से  2.81 लाख सरकारी कर्मचारियों ने अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है. 

-2.81 लाख सरकारी कर्मचारियों ने अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है. 
-कुल मिलाकर 2 लाख 81 हजार 232 कर्मचारियों और अधिकारियों ने आईपीआर नहीं भरा है. 
-कुल 10 लाख 52 हजार 976 सरकारी कर्मचारी हैं. 
-इसमें से 1 लाख 61 हजार 694 गजेटेड अधिकारी और 8 लाख 91 हजार 281 नॉन गजेटेड कर्मचारी हैं. 
-इनमें से कुल 7 लाख 71 हजार 744 कर्मियों और अधिकारियों ने आईपीआर दाखिल की है. 
-आईपीआर दाखिल करने वालों में 6 लाख 48 हजार 472 नॉन गजेटेड सरकारी कर्मचारी हैं.
-आईपीआर दाखिल करने वालों में 1 लाख 23 हजार 272 गजेटेड अधिकारी हैं. 
-1556 ने मोबाइल से आईपीआर दाखिल की है. 
-सबसे ज्यादा 2 लाख 12 हजार 188 आईपीआर प्रारंभिक शिक्षा विभाग और फिर 2 लाख 8 हजार 800 आईपीआर माध्यमिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने दाखिल की है. 
-अब कर्मचारी नेता आईपीआर दाखिल करने के लिए एकबारगी ऑप्शन खोलने की मांग कर रहे हैं. 

ऑनलाइन आईपीआर अप्रैल 2025 तक भरे जा सकते थे लेकिन तब तक भी ब्योरा नहीं देने का कारण बोर्ड परीक्षाओं में व्यस्तता बताई जा रही है.