15 अगस्त से पहले खालिस्तानी ग्रुप की थ्रेट से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप, ई-मेल के जरिए दी गई कई जगह धमाके की थ्रेट

15 अगस्त से पहले खालिस्तानी ग्रुप की थ्रेट से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप, ई-मेल के जरिए दी गई कई जगह धमाके की थ्रेट

नई दिल्लीः 15 अगस्त से पहले खालिस्तानी ग्रुप की थ्रेट से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. ई-मेल के जरिए कई जगह धमाके की थ्रेट दी गई. जामनगर हाउस समेत पांच जगहों को बम से उड़ाने की ई-मेल पर थ्रेट दी गई. झंडेवालान बिल्डिंग, साकेत ऑफिस और दिल्ली कैंट SDM दफ्तर को भी थ्रेट मिली है. 

IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 को लेकर भी धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना है. सूचना के बाद सभी संदिग्ध स्थानों पर फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंचीं. अब तक की जांच में किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. इसके बाद से ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल की जांच में जुटीं है. सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाई है.