शेयर बाजार में आज तेज गिरावट, BSE सूचकांक में फिलहाल 1.09 फीसदी की मंदी

शेयर बाजार में आज तेज गिरावट, BSE सूचकांक में फिलहाल 1.09 फीसदी की मंदी

जयपुर : शेयर बाजार में आज तेज गिरावट आयी है. लगातार 5वें दिन शेयर बाजार में मंदी रही है. कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आ गई है. कच्चा तेल 100 डॉलर पहुंच गया है. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही गिरावट है.

कुछ बड़ी कम्पनियों के कमजोर नतीजों और डॉलर की तुलना में रुपए में आई कमजोरी भी एक बड़ा कारण  है. शुरुआती कारोबार में BSE सूचकांक 600 अंक से अधिक फिसला है. एशियाई बाजारों में गिरावट से भी बाजार में मंदी आई है.

आज सुबह शेयर बाजार का हाल हैं. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 831.95 अंकों, NSE सूचकांक में 243.10 अंकों की गिरावट आयी है. 75,559.19 अंक पर फिलहाल BSE सूचकांक है. 

BSE सूचकांक में फिलहाल 1.09 फीसदी की मंदी है. 23,626.35 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक है. NSE सूचकांक में भी फिलहाल 1.02 फीसदी की मंदी है. सभी प्रमुख एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट चल रही है.