मुंबई: अभिनेत्री नोरा फतेही के विवादित गाने पर शिवसेना नेता शाइना NC ने स्टेटमेंट दिया है. शाइना ने कहा कि बॉलीवुड को खुद के बारे में सोचना चाहिए.
सेक्सुअली सजेस्टिव,आपत्तिजनक कंटेंट कानून के खिलाफ है. ऐसा कंटेंट भारतीय न्याय संहिता के मकसद को कमजोर करता है. हमारी संस्कृति,सभ्यता बोलने की आजादी से ज्यादा जरूरी हैं.
NCW जैसे संस्थान अश्लीलता रोकने के लिए बने हैं. आपको बता दें कि 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर विवाद मचा हुआ है. वहीं इससे पहले NCW ने 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर संज्ञान लिया.
NCW ने BNS, IT एक्ट, POCSO एक्ट का उल्लंघन माना. NCW ने कहा कि गाना आपत्तिजनक है और कानून का उल्लंघन करता है. नोरा फतेही, रकीब आलम, संजय दत्त को समन जारी किया. गाने के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को भी समन जारी किया. NCW ने 24 मार्च को दोपहर 12:30 बजे बुलाया.