24 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, कीमतों में 9% गिरावट, 1 किलो चांदी की कीमत 2 लाख 44 हजार 654 रुपए

24 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, कीमतों में 9% गिरावट, 1 किलो चांदी की कीमत 2 लाख 44 हजार 654 रुपए

जयपुर: चांदी 24 हजार रुपए सस्ती हुई. चांदी की कीमतों में 9 प्रतिशत गिरावट आई. 1 किलो चांदी की कीमत 2 लाख 44 हजार 654 रुपए है. आपको बता दें कि सोना-चांदी की कीमतों में गत दो दिन के उछाल के बाद अचानक फिर से क्रैश देखने को मिला है.

गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों कीमती धातुओं की कीमत ओपनिंग के साथ ही धड़ाम नजर आई.

MCX पर चांदी का वायदा भाव एक झटके में 24,000 रुपए प्रति किलो तक कम हो गया, तो वहीं सोने की कीमत ने भी अचानक ही 4500 रुपए से ज्यादा का गोता लगा दिया और ये सस्ता हो गया.