चांद को छूती चांदी: एक महीने में 2 लाख से 3 लाख रुपए पार, कीमतों में जबरदस्त उछाल

चांद को छूती चांदी: एक महीने में 2 लाख से 3 लाख रुपए पार, कीमतों में जबरदस्त उछाल

जयपुर: चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है. गत एक माह में चांदी 2 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 3 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है. MCX पर चांदी की कीमतों में एक ही दिन में करीब 14 हजार रुपए प्रति किलो की तेजी देखने को मिली.

जानकारी के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 के आसपास चांदी पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंची थी, और महज एक माह में ही इसमें एक लाख रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

तेजी के पीछे क्या हैं बड़े कारण?
-चांदी की मांग सिर्फ गहनों तक सीमित नहीं रही
-सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और 5G टेक्नोलॉजी में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल
-दुनिया भर में ग्रीन एनर्जी पर बढ़ते फोकस से इंडस्ट्रियल डिमांड रिकॉर्ड स्तर पर
-मांग के मुकाबले खदानों में उत्पादन नहीं बढ़ पा रहा
-कई देशों में पर्यावरण नियमों के चलते नई माइनिंग परियोजनाएं प्रभावित

आगे क्या रहेगा रुख?
कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए चांदी की कीमतों में अभी और तेजी देखने को मिल सकती है.