AI के पहरे में होगा 'सिंहस्थ-2028 महाकुंभ', उज्जैन पुलिस की नई पहल, 4 हजार से ज्यादा CCTV कैमरे AI से जुड़ेंगे

AI के पहरे में होगा 'सिंहस्थ-2028 महाकुंभ', उज्जैन पुलिस की नई पहल, 4 हजार से ज्यादा CCTV कैमरे AI से जुड़ेंगे

नई दिल्ली : AI के पहरे में 'सिंहस्थ-2028 महाकुंभ' होगा. उज्जैन पुलिस की नई पहल, 4 हजार से ज्यादा CCTV कैमरे AI से जुड़ेंगे. सिंहस्थ-2028 में AI एप से लाखों की भीड़ में संदिग्ध की तलाश होगी. गुमशुदा-अपराधियों को मिनटों में ट्रेस करने का सिस्टम, ट्रायल शुरू हो गया है.

AI एप से पुलिस जवानों की लाइव लोकेशन, गश्त की मॉनिटरिंग होगी. हादसे या वारदात के बाद भागी गाड़ी भी CCTV नेटवर्क से ट्रेस होगी. साइड फेस से भी संदिग्ध की AI का पर्सन सर्च फीचर पहचान करेगा. चश्मा, टोपी और कपड़ों के रंग से भी हुलिए के आधार पर तलाश होगी. 

सिंहस्थ में किस पॉइंट पर कितने जवान है, AI एप से ड्यूटी एलोकेशन होगा. 140 करोड़ के प्रोजेक्ट में 4 हजार कैमरे, 10 हजार वर्गफीट का कमांड सेंटर हैं. जितनी बार गलत रिजेक्ट होगा AI,उतनी सटीक उसकी सर्चिंग होती जाएगी.