करौली : पांचना बांध पर 15 मई से चल रहा धरना समाप्त हो गया. जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ. कलेक्टर अक्षय गोदारा ने भी किसानों से धरना समाप्ति की अपील की. विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, एसपी लोकेश सोनवाल भी मौजूद रहे.
प्रभारी मंत्री ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ सरकार से वार्ता का आश्वासन दिया. किसानों के पक्ष में सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. प्रभारी मंत्री के आश्वासन पर संघर्ष समिति अध्यक्ष अशोक सिंह ने धरना समाप्ति की घोषणा की.
आपको बता दें कि पांचना बांध पर धरना समाप्त अब सभी ने राहत की सांस ली. पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी रिलेक्स मूड में हेरिटेज होटल में डिनर के बाद रवानगी लेंगे. पांचना गतिरोध के चलते कल पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी करौली पहुंचे थे. कलेक्ट्रेट सभागार में कल 3 घंटे दोनों पक्षों के साथ वार्ता का दौर चला.
सीनियर IAS कृष्ण कुणाल, ADG बीजू जॉर्ज जोसेफ, संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, आईजी कैलाश चंद बिश्नोई, सवाई माधोपुर कलेक्टर कानाराम, सवाई माधोपुर एसपी ज्येष्ठा मैत्रीय करौली पहुंचे थे. करौली कलेक्टर अक्षय गोदारा, SP लोकेश सोनवाल भी मौजूद रहे.
आज फिर होना था वार्ता का दूसरा दौर इसी को लेकर सभी टेंशन मूड में थे. लेकिन दोपहर में खंडीप का धरना समाप्त होने पर बड़ी राहत की खबर आई थी. अब रात 8:30 बजे पांचना का धरना हुआ समाप्त तो सभी को फील गुड हुआ. गौरतलब है कि पांचना बांध से नहरों की निकासी के विरोध को लेकर 15 मई से धरना चल रहा था.