नई दिल्ली : लोगों रातों की नींद और दिन का चैन हराम हो गया है. बदलती 'लाइफस्टाइल' ने नींद पर ब्रेक लगा दिया है. अब लोग कम सो रहे और देर रात तक जाग रहे हैं. परिणामस्वरूप मोटापा, डायबिटीज, एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा भी बढ़ रहा है.
एक रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी वजह ज्यादा स्क्रीन टाइम, इर्रेगुलर लाइफस्टाइल, काम का बढ़ता दबाव माना जा रहा है. ऐसे में अब नींद का सीधा असर लोगों के काम पर भी पड़ रहा है. करीब 57.8 प्रतिशत ने माना काम के दौरान नींद महसूस हो रही है.
राजधानी दिल्ली में 64.4 प्रतिशत, बेंगलुरु में 61.7 प्रतिशत और मुंबई में 59.2 प्रतिशत को ऑफिस में काम के दौरान नींद आती है. वहीं सुबह उठने के बाद ताजगी की जगह लोग थकान महसूस कर रहे हैं. और भागदौड़ भरी जिंदगी में महज 5 से 6 घंटे ही नींद ले पा रहे हैं.