नींबू की खटास ने बिगाड़ा रसोई का बजट ! खुदरा बाजार में नींबू के दाम 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंचे

नींबू की खटास ने बिगाड़ा रसोई का बजट ! खुदरा बाजार में नींबू के दाम 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंचे

जयपुर : नींबू की खटास ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. खुदरा बाजार में नींबू के दाम 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. पखवाड़े भर पहले 80-100 रुपए प्रति किलो भाव था. मौसम की अनिश्चितता से नींबू का उत्पादन प्रभावित हुआ है.

मंडियों में नींबू की आवक में कमी आई है. जयपुर की मुहाना मंडी में थोक दाम भी बढ़े हैं. गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना से नींबू की आवक हो रही है. नई फसल की आवक शुरू होने पर दामों में नरमी की उम्मीद है. बीते साल के मुकाबले इस वर्ष नींबू की कीमत 30% अधिक रही है.

नींबू की खटास ने बिगाड़ा रसोई का बजट ! 
-खुदरा बाजार में नींबू के दाम 200 रुपए प्रति किलो तक पहुंचे
-पखवाड़े भर पहले 80-100 रुपए प्रति किलो था भाव
-मौसम की अनिश्चितता से नींबू का उत्पादन प्रभावित
-मंडियों में नींबू की आवक में आई कमी
-जयपुर की मुहाना मंडी में थोक दाम भी बढ़े
-गुजरात,महाराष्ट्र और तेलंगाना से हो रही नींबू की आवक
-नई फसल की आवक शुरू होने पर दामों में नरमी की उम्मीद
-बीते साल के मुकाबले इस वर्ष नींबू की कीमत 30% अधिक रही