सहारनपुर में बोले मुख्यमंत्री योगी, बंगाल में BJP ने सरकार बनाकर विभाजनकारी सोच वालों को दिखाया आईना

सहारनपुर में बोले मुख्यमंत्री योगी, बंगाल में BJP ने सरकार बनाकर विभाजनकारी सोच वालों को दिखाया आईना

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में शामिल हुए और साथ ही उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए.

इस पर उन्होंने कहा कि बंगाल में पहली बार भाजपा ने सरकार बनाकर सभी राजनीतिक विश्लेशकों को आईना दिखाने का काम किया है, जो समाज के विभाजन के लिए तमाम व्यूह रचना कर रहे थे.

इस विजय ने यह बात साबित की है कि जनप्रतिनिधि यदि जनता के बीच सक्रिय रहें तो सरकार फिर दोहराई जाएगी अन्यथा जनता देश को धोखा देने वाले राजनीतिक दलों को दफ्न करने में देर नहीं लगाएगी. यह शुभ संकेत है.