लम्पी रोग से बचाव के लिए विशेष वैक्सीन, पशुपालन विभाग सतर्क, अभियान के माध्यम से 111.51 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण

लम्पी रोग से बचाव के लिए विशेष वैक्सीन, पशुपालन विभाग सतर्क, अभियान के माध्यम से 111.51 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण

जयपुर: लम्पी रोग से बचाव के लिए विशेष वैक्सीन लगाई जा रही है. पशुपालन विभाग सतर्क हो गया. अभियान के माध्यम से 111.51 लाख पशुओं का टीकाकरण होगा.पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने अभियान का शुभारंभ किया.

टीकाकरण के माध्यम से गौवंश को लम्पी स्किन डिजीज से सुरक्षित रखा जाएगा. दो वर्ष पूर्व लम्पी रोग के लिए पृथक वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर गोट पॉक्स वैक्सीन का उपयोग किया था. अब लम्पी रोग के लिए विशेष वैक्सीन उपलब्ध होने से अभियान अधिक प्रभावी होगा. 

राज्य में वर्ष 2025-26 के दौरान 108.95 लाख गौवंशीय पशुओं का टीकाकरण हुआ. वर्ष 2026-27 के लिए 111.51 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया. इस बार अभियान में होमोलॉगस रांची स्ट्रेन लाइव एटेन्यूएटेड वैक्सीन का उपयोग होगा. लम्पी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर निःशुल्क टीकाकरण होगा.

लम्पी रोग से बचाव के लिए विशेष वैक्सीन, पशुपालन विभाग सतर्क: 
-अभियान के माध्यम से 111.51 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण
-पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया अभियान का शुभारंभ
-टीकाकरण के माध्यम से गौवंश को रखा जाएगा लम्पी स्किन डिजीज से सुरक्षित
-दो वर्ष पूर्व लम्पी रोग के लिए पृथक वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर गोट पॉक्स वैक्सीन का किया था उपयोग
-अब लम्पी रोग के लिए विशेष वैक्सीन उपलब्ध होने से अभियान होगा अधिक प्रभावी
-राज्य में वर्ष 2025-26 के दौरान 108.95 लाख गौवंशीय पशुओं का हुआ टीकाकरण
-वर्ष 2026-27 के लिए 111.51 लाख पशुओं के टीकाकरण का रखा गया लक्ष्य
-इस बार अभियान में होमोलॉगस रांची स्ट्रेन लाइव एटेन्यूएटेड वैक्सीन का होगा उपयोग
-लम्पी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर निःशुल्क होगा टीकाकरण