मुनाफा वसूली के कारण शेयर बाजार दबाव में, BSE सूचकांक में 43.59 अंकों की गिरावट

मुनाफा वसूली के कारण शेयर बाजार दबाव में, BSE सूचकांक में  43.59 अंकों की गिरावट

जयपुर : मुनाफा वसूली के कारण शेयर बाजार दबाव में हैं. कल शेयर बाजार गुलजार थे. BSE सूचकांक में 1073.61 अंकों, NSE सूचकांक में थी 312.40 अंकों की तेजी थी. लेकिन आज शेयर बाजार में  BSE सूचकांक में 43.59 अंकों की गिरावट है.

BSE सूचकांक में आज सुबह से ही दबाव बना हुआ है. फिलहाल BSE सूचकांक 76,445.37 अंकों पर है. अमेरिका-इजरायल-इरान के तनाव में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में कमी और खरीददारी निकलने के कारण कल बाजार को बढ़त मिली थी. डॉलर की तुलना में रुपए की कीमत में भी मामूली सुधार आया था. 

भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी सीमित उतार-चढ़ाव है. आज BSE सूचकांक में 0.06 फीसदी की गिरावट आयी है. NSE सूचकांक में भी फिलहाल 5.25 अंकों की गिरावट है. NSE सूचकांक 24,026.45 अंक पर पहुंचा है. तकनीकी सपोर्ट लेवल से फिलहाल NSE सूचकांक ऊपर ही है.

NSE सूचकांक में फिलहाल 0.02 फीसदी की मंदी आई है. जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग के शेयर बाजारों में भी आज अस्थिरता है. उतार-चढ़ाव के कारण कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं.