जयपुर : शेयर बाजार तेजी के बाद आराम के मूड में दिख रहे हैं. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत में बाजार में तेजी दिखी, इसके बाद फिर गिरावट हो गई. अमेरिका-इजरायल-ईरान तनाव को लेकर बयानबाजी का असर हो रही है. कल अमेरिका-ईरान में डील पर हस्ताक्षर होने हैं, हालांकि कच्चे तेल में नरमी जारी है.
अमेरिकी फेडरल बैंक की ब्याज दरों में वृद्धि के संकेत से असमंजस की स्थिति है. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 84.19 अंकों व NSE सूचकांक में 14.70 अंकों की गिरावट है. 77,071.43 अंक पर फिलहाल BSE सूचकांक है, BSE सूचकांक में फिलहाल 0.11 फीसदी की गिरावट है.
आज फिलहाल NSE सूचकांक 24,071.00 अंक पर है. NSE सूचकांक में फिलहाल 0.06 फीसदी की मंदी हैं. भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी उतार-चढ़ाव का रुख है. जापान का निक्केई आज रिकॉर्ड हाई पर है, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी खासी तेजी है.
जबकि हांगकांग, चीन, जकार्ता, ताइवान के शेयर बाजारों में गिरावट का रुख है. बाजार में चल रहे उतार-चढ़ाव के कारण कारोबारी दे रहे निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह हैं.