जयपुर: शेयर बाजार मंदी से उभर गए है. ऐसे में आज सुधार के साथ आज बंद हुए. आज भी NSE Nifty-50 सूचकांक 24000 अंक के तकनीकी सपोर्ट स्तर से उपर ही रहा. कच्चे तेल की कीमतों और अन्तर्राष्ट्रीय तनाव में कमी ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाया. आज भी दिनभर शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा.
आज BSE सूचकांक में 317.54 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. आज NSE सूचकांक में 94.90 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 291.17 अंकों की तेजी रही. 77,094.07 अंक पर आज BSE सूचकांक बंद हुआ. BSE सूचकांक में 0.38 फीसदी का सुधार आया.
100 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहींः
NSE सूचकांक में भी आज 89.80 अंकों की तेजी रही. 24,102.90 अंक पर NSE Nifty-50 सूचकांक बंद हुआ. NSE सूचकांक में आज 0.37 फीसदी की तेजी आई. आज NSE में 3,455 कंपनियों में कारोबार हुआ. 2,149 कंपनियों के भावों में रहा आज सुधार, 1,206 कंपनियों में गिरावट आई. 100 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. NSE Nifty-50 सूचकांक में शामिल 50 में से 27 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 23 कंपनियों के भावों में आज गिरावट रही. BSE सूचकांक में शामिल 30 कंपनियों में से आज भी 18 कंपनियों के भावों में सुधार, शेष 12 में गिरावट हुई.