सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा-ये सदन क्यों नहीं चलने दे रहे, इनका भागने का इतिहास रहा है

सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा-ये सदन क्यों नहीं चलने दे रहे, इनका भागने का इतिहास रहा है

नई दिल्ली: बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.  सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ये सदन क्यों नहीं चलने दे रहे है. इनका भागने का इतिहास रहा है. मांग पूरी होने पर नई मांग ले आते हैं. रांची के छात्रों की गूंज नहीं सुनाई दे रही है. राहुल गांधी चर्चा से भाग रहे है. 

गृह मंत्री जवाब देने को तैयार हैं. राहुल का आचरण चुनौती बनकर खड़ा है. राहुल कभी सदन में जवाब नहीं सुनते. राहुल गांधी रांची क्यों नहीं जा रहे. आपको बता दें कि भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सदन के इस सत्र में जो कुछ घटित हो रहा है वे निश्चित रूप से लोकतंत्र के लिए एक गंभीर चुनौती के जैसे सामने आ रहा है. 

संविधान निर्माताओं ने कल्पना नहीं की होगी कि देश के सर्वोच्च सदन को कोई शहजादा अपनी सनक के आधार पर बंधक बना कर रख लेगा. विगत कई सप्ताह से विपक्ष, खासकर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगातार साबित किया है कि वे सार्थक चर्चा सदन में नहीं चाहते हैं. लगातार उन्होंने अपनी मांग बदली है.अब जब गृह मंत्री सदन में बयान देने को तैयार हैं उसके बाद भी सदन क्यों नहीं चलने दिया जा रहा है?