इस वर्ष गर्मी का मौसम जल्दी शुरू होने के संकेत, अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहने की संभावना

इस वर्ष गर्मी का मौसम जल्दी शुरू होने के संकेत, अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहने की संभावना

नई दिल्लीः भारतीय मौसम विभाग का सामान्य से ज्यादा गर्मी का अनुमान है. उत्तर पश्चिम भारत में एक हफ्ते सामान्य से अधिक तापमान रहेगा. अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है. 

मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, असम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में गर्मी बढ़ रही है. इस वर्ष गर्मी का मौसम जल्दी शुरू होने के संकेत है.