दिल्ली से मिल सकती राजस्थान को बड़ी खुशखबरी, राज्य को आवंटित नर्मदा जल की मात्रा बढ़ाने की मांग

दिल्ली से मिल सकती राजस्थान को बड़ी खुशखबरी, राज्य को आवंटित नर्मदा जल की मात्रा बढ़ाने की मांग

जयपुर: दिल्ली से राजस्थान को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. नर्मदा को लेकर आज बड़ी बैठक आयोजित होगी. इस बैठक में राजस्थान पानी बढ़ाने की मांग रख सकता है. राज्य को आवंटित नर्मदा जल की मात्रा बढ़ाने की मांग की गई. 

आवंटित जल की मात्रा 0.50 MAF से बढ़ाकर 0.65 MAF का आग्रह होगा. संज्ञान में आया कि महाराष्ट्र आवंटित 0.25 MAF जल का उपयोग नहीं कर रहा है. ऐसे में राजस्थान के लिए आवंटित नर्मदा जल की मात्रा बढ़ाने का आग्रह होगा. 

जालोर, बालोतरा और बाड़मेर में पेयजल के गंभीर संकट का हवाला दिया जाएगा. आवंटित जल में से 0.1064 MAF पेयजल के लिए आरक्षित है. वर्ष 2053 तक जालोर, बालोतरा व बाड़मेर के 2395 गांवों और 6 कस्बों व BSF के 62 BOP को पेयजल के लिए अतिरिक्त जल चाहिए. PHED ने अतिरिक्त 0.054 MAF जल की आवश्यकता का अनुमान लगाया.

दिल्ली से मिल सकती राजस्थान को बड़ी खुशखबरी: 
-नर्मदा को लेकर बड़ी बैठक आज
-राजस्थान रख सकता पानी बढ़ाने की मांग 
-राज्य को आवंटित नर्मदा जल की मात्रा बढ़ाने की मांग
-आवंटित जल की मात्रा 0.50 MAF से बढ़ाकर 0.65 MAF का होगा आग्रह
-संज्ञान में आया कि महाराष्ट्र आवंटित 0.25 MAF जल का उपयोग नहीं कर रहा
-ऐसे में राजस्थान के लिए आवंटित नर्मदा जल की मात्रा बढ़ाने का होगा आग्रह
-जालोर, बालोतरा और बाड़मेर में पेयजल के गंभीर संकट का दिया जाएगा हवाला
-आवंटित जल में से 0.1064 MAF पेयजल के लिए आरक्षित
-वर्ष 2053 तक जालोर, बालोतरा व बाड़मेर के 2395 गांवों
-और 6 कस्बों व BSF के 62 BOP को पेयजल के लिए चाहिए अतिरिक्त जल
-PHED ने अतिरिक्त 0.054 MAF जल की आवश्यकता का अनुमान लगाया