नई दिल्ली : IPL फाइनल से पहले क्रिकेट जगत में नई हलचल शुरू हो गई है. चर्चा इस बात की है कि क्या मोहसिन नकवी भारत आएंगे ? ICC की अहम बैठकों का आयोजन अहमदाबाद में होना है.
ICC की एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (CEC) की वर्चुअल बैठक 21 मई को होनी है. जिसके बाद 30 और 31 मई को अहमदाबाद में बोर्ड की आमने-सामने बैठकें होंगी. पहले यह बैठक कतर की राजधानी दोहा में मार्च-अप्रैल के दौरान आयोजित होनी थी.
लेकिन पश्चिम एशिया में संकट के कारण इसे भारत में शिफ्ट करने का फैसला लिया. भारत-पाकिस्तान के मौजूदा संबंधों के चलते नकवी की भारत यात्रा पर सस्पेंस बना हुआ है.