West Bengal CM Oath Ceremony: शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल आर. एन. रवि ने दिलाई शपथ

West Bengal CM Oath Ceremony: शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल आर. एन. रवि ने दिलाई शपथ

कोलकाता: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो रहा है. शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बन गए है. पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बना. राज्यपाल आर. एन. रवि ने  शपथ दिलाई. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोनीत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया. साल 1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे. 98 साल की आयु में, माखनलाल सरकार आज़ादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती ज़मीनी स्तर के लोगों में से एक हैं.