कोलकाता: सुवेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे. सुवेंदु अधिकारी भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए. दिलीप घोष ने नाम का प्रस्ताव रखा. पर्यवेक्षक अमित शाह ने नाम का ऐलान किया. कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. ब्रिगेड परेड मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा.
आपको बता दें कि कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया. शनिवार को पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा.प. बंगाल में शनिवार को सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. कल CM पद का शपथ ग्रहण समारोह होगा.
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे. BJP शासित राज्यों के CM शपथ ग्रहण में शामिल होंगे. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.
207 सीट जीतकर बीजेपी जीत का परचम लहराया था. सुवेंदु अधिकारी के हाथों ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा. टीएमसी को 80 सीटें मिली है. जबकि 6 सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की. आपको बता दें कि 4 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आये थे. यहां पर 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे.