पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या कर दी गई. PA चंद्रनाथ रथ की हत्या पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने घटना को पूरी तरह सोची-समझी साजिश और 'प्री-प्लान्ड मर्डर' बताया. कहा कि भाजपा गुंडों का सफाया शुरू करेगी. शुभेंदु ने DGP ने भी इस बात की पुष्टि की है. हत्या से पहले दो-तीन दिनों तक इलाके की रेकी की गई थी. जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उन्हें कुछ अहम सबूत भी मिले हैं.
वहीं चंद्रनाथ रथ की हत्या पर TMC ने पोस्ट किया. कहा कि हम घटना की कड़ी निंदा करते हैं. लोकतंत्र में हिंसा की जगह नहीं. दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो. हत्या की CBI जांच होनी चाहिए.
बता दें कि शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी. उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में हमला हुआ. शुभेंदु अधिकारी मध्यमग्राम अस्पताल पहुंचे. चंद्रनाथ रथ के ड्राइवर को भी गोली लगी है. TMC कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप है. वहीं अब पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.