Weather Update: पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा में कई जगहों पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री अधिक बना रहा. मौसम विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई.

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर में पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान पटियाला में 9.9 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.9 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में आठ डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 8.6 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान करनाल में 9.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 14 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 12.6 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में 11.3 डिग्री सेल्सियस तथा सिरसा में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोर्स- भाषा