जयपुर: 5 राज्यों के चुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव की जंग शुरु होने वाली है.राजस्थान सहित करीब 10 राज्यों की 23 सीटों पर चुनावी तैयारी शुरु हो गई है.चुनाव आयोग इसी माह कार्यक्रम जारी कर सकता है.संख्या बल के हिसाब से 15 सीट एनडीए और 5 सीट इंडिया गठबंधन को मिलना तय है.वहीं राजस्थान में तीन में से दो सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी.
पांच राज्यों की चुनावी जंग समाप्त होने के बाद अब राज्यसभा चुनाव का रण सजने वाला है.10 राज्यों की 23 राज्यसभा की सीटों पर जल्द चुनावी रणभेरी बजने वाली है.चुनाव आयोग इसी माह इन सीटों के चुनाव कार्यक्रम को जारी कर देगा.बात कांग्रेस की करें तो राजस्थान सहित मध्य प्रदेश,कर्नाटक औऱ झारखंड जैसे राज्यों में पार्टी के खाते में 5 सीटों का जाना लगभग तय है.कांग्रेस के जिन दिग्गजों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है उसमें अध्यक्ष खड़गे औऱ दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज नेता भी शामिल है.दिग्गी राजा हालांकि खुद फिर से राज्यसभा जाने की अनिच्छा जाहिर कर चुके हैं.
राज्यसभा चुनाव का रण:
-10 राज्यों की 23 सीटों पर जल्द होगा चुनाव
-इसी माह चुनाव आयोग जारी कर सकता है कार्यक्रम
-राजस्थान,एमपी,झारखंड,कर्नाटक,गुजरात,आंध्रप्रदेश
-अरुणाचल प्रदेश,मणिपुर और मिजोरम में होंगे राज्यसभा चुनाव
-संख्याबल के हिसाब से 15 सीटें NDA और 5 सीट इंडिया ब्लॉक को मिलना तय
-कांग्रेस को एमपी,कर्नाटक,झारखंड और राजस्थान से 5 सीट मिलना तय
-कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का फिर से कर्नाटक से जीतकर आना तय
-राजस्थान में संख्या बल के हिसाब से मिलेगी कांग्रेस को एक सीट
-कईं दिग्गज नेता राजस्थान से राज्यसभा सीट के लिए जता रहे है दावेदारी
-नीरज डांगी फिर से रिपीट होने की कर रहे है लॉबिंग
-पवन खेड़ा औऱ भंवर जितेन्द्र सिंह भी जता रहे है दावेदारी
-कांग्रेस हाईकमान चौंकाने वाला नाम भी भेज सकते है राजस्थान से
राजस्थान के अलावा कांग्रेस को एक सीट मध्य प्रदेश,दो सीट कर्नाटक और एक सीट झारखंड में मिलना तय है.बाकी राज्यों में कांग्रेस के पास संख्या बल नहीं है.ऐसे में राज्यसभा चुनाव के रण में पलड़ा फिर एनडीए का ही भारी रहेगा.वहीं राजस्थान की बात करें तो चुनाव की आहट के साथ ही दावेदार एक बार सक्रिय हो गए हैं.दिल्ली में हाईकमान के यहां दावेदारों ने लॉबिंग भी तेज कर दी है.अभी तक तो नीरज डांगी को फिर मौका देने और पवन खेड़ा के साथ भंवर जितेन्द्र सिंह के मजबूत दावेदारी करने की चर्चाएं सामने आ रही है.
राजस्थान के राज्यसभा चुनाव के समीकऱणों में एक बात तो तय है कि इस बार हाईकमान राजस्थान के ही किसी नेता को मौका दे सकता है.क्योंकि अभी नीरज डांगी को छोड़कर सभी राज्यसभा सांसद आउट ऑफ राजस्थान से है.क्योंकि नीरज डांगी का कार्यकाल तो अब समाप्त होने जा रहा है.ऐसे में अब देखते है कि हाईकमान का किसको आशीर्वाद मिलता है.