विश्व कप 2026 का आज होगा सबसे बड़ा मुकाबला, भारत-पाक में भिड़ंत, इतिहास भारत के पक्ष में

विश्व कप 2026 का आज होगा सबसे बड़ा मुकाबला, भारत-पाक में भिड़ंत, इतिहास भारत के पक्ष में

जयपुरः महिला टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाक में भिड़ंत होगी. विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण का आज सबसे बड़ा मुकाबला होगा. बर्मिंघम के एडजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. 

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. महिला टी-20 के मुकाबलों में इतिहास भारत के पक्ष में है. दोनों टीमें 16 बार भिड़ चुकी है जिसमें से भारत ने 13 और पाक ने तीन मैच जीते है. ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत का पलड़ा आज भारी रह सकता है.