गंगोत्री से गंगा सागर तक भाजपा की सरकार, बंगाल में BJP की सुनामी में ढह गई ममता बनर्जी की 15 साल पुरानी सत्ता !

गंगोत्री से गंगा सागर तक भाजपा की सरकार, बंगाल में BJP की सुनामी में ढह गई ममता बनर्जी की 15 साल पुरानी सत्ता !

पश्चिम बंगाल: उत्तराखंड के गंगोत्री से पश्चिम बंगाल के गंगा सागर तक अब भाजपा की सरकार है. आज पश्चिम बंगाल के नतीजे सामने आ रहे है. रूझानों की माने तो बीजेपी के पाले में बहुमत से ज्यादा सीटें मिल रही है. रूझानों में अब तक बीजेपी को 194 सीटें मिलती हुई नजर आ रही है, जबकि टीएमसी को 92 सीटें मिल रही है. 

आपको बता दें कि गंगोत्री वाले राज्य उत्तराखंड में फिलहाल भाजपा की सरकार है. इसके बाद हरिद्वार से निकलकर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली गंगा जब बिहार पहुंचती है तो वहां भी अब भाजपा का सीएम है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. अब पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी की सरकार बन रही हैं. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे करीब-करीब साफ हो चुके हैं. कुल 294 में से 293 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है. 

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल रहा है. रुझानों में BJP का सपना साकार होता दिख रहा है! आजादी के बाद पहली बार BJP की सरकार बनती दिख रही है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं. इन सीटों के लिए 2 चरणों में वोट डाले गए थे. 

पहले चरण में 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. वहीं, दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे. सत्ताधारी टीएमसी ममता बनर्जी की अगुवाई में जीत का चौका लगाने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी को कमल खिलने की पुरजोर उम्मीद है. पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है. सूबे में 92 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है.