नई दिल्लीः खाड़ी देशों में युद्ध का सीधा असर अब आमजन पर देखने को मिल रहा है. पिछले दिनों सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के बाद एक और मुसीबत खड़ी हो गई है. राजस्थान में कमर्शियल सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई पर रोक लगी है.
शादी-ब्याह के सीजन में सिलेंडर बुकिंग पर रोक से परेशानी तय मानी जा रही है. क्योंकि आगे अक्षय तृतीया और रामनवमी के बड़े सावे पर संकट गहराने के आसार है. साथ ही होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, मिठाई की दुकानों पर भी बंद होने का संकट है. प्रदेश में 19 किलो के करीब 35 हजार कमर्शियल सिलेंडरों की प्रतिदिन खपत है